बोकारो, मई 4 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र में कबाड़ी के नाम पर तुपकाडीह व जैनामोड़ में इन दिनों बड़े पैमाने पर लोहे का अवैध धंधा चरम पर है। दर्जनों मोटरसाइकिल सवार सुबह होते ही इस काम पर लग जाते हैं। प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र में घूमते देखे जा रहे है, जो वासियों के घरों से कबाड़ी के नाम पर पुरानी लोहे की चीजे खरीदते हैं। जिसके बाद कबाड़ी व स्क्रैप के नाम पर विभिन्न जगहों में जमा करने के बाद बडे- छोटे वाहनों से रात के अंधेरे में बालीडीह सहित दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। बताया जाता है कि जैनामोड़ व तुपकाडीह में करीब आधा दर्जन से अधिक कबाड़ी का धंधा करने वाले लोग है। जहां अधिक पैसा मिलता है, वही हम अपना माल बेचते हैं। मोटरसाइकिल से घूमने पर किसी का ध्यान इनके तरफ नहीं देते हैं। लोग आराम से धंधा कर रहे हैं। धंधेबाजों का कहना है कि...