देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर आपसी लेन-देन के विवाद में एक कबाड़ कारोबारी पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई की। जिसमें कारोबारी का हाथ फ्रेक्चर हो गया। पटेलनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार को पांच नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि कन्हैया विहार निवासी सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कासिम की गंगा सप्लायर के पास कबाड़ की दुकान है। 21 फरवरी को शकुन्तला विहार निवासी सोफियान, मुन्शी, आरिश, अरशद और राशिद करीब 10-12 साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोपी कासिम के भांजे दिलशाद के साथ पैसों के विवाद को लेकर मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने कासिम को ही निशाना बना लिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। वारदात...