जौनपुर, जनवरी 15 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने झंडारोहण कर किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन येलो हाउस का दबदबा रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और वॉलीबॉल में चार हाउस ने हिस्सा लिया। कबड्डी सीनियर वर्ग बालिकाओं में रेड व येलो हाउस के बीच शानदार मुकाबला हुआ। चार पॉइंट से येलो हाउस ने रेड हाउस को हराया। कबड्डी जूनियर वर्ग बालिकाओं में कक्षा सात से 10 ब्लू हाउस ने चार पॉइंट से रेड हाउस को हराया। कबड्डी जूनियर वर्ग बालिकाओं में कक्षा 4 से 6 ब्लू व येलो तथा बालिका कक्षा 7 से 10 रेड व ब्लू के ब...