शाहजहांपुर, दिसम्बर 1 -- युवा कल्याण विभाग के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेल लीग का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कबड्डी और फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम प्रभारी व्यायाम प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका कबड्डी में शांति देवी विद्यालय विजेता रहा, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज उपविजेता बना। जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही और आर्य महिला इंटर कॉलेज ने उपविजेता स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के सीनियर कबड्डी मुकाबले में एसएस कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.