कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हवाई अड्डा खेल मैदान में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिले के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन माय भारत कटिहार के महानिदेशक नामित सदस्य बबन कुमार झा, अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने की।इस मौके पर जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने कहा कि खेल युवाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल और डिजिटल दुनिया के खेलों से बाहर निकलकर...