मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- खतौली कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता व रस्साकशी खेल का आयोजन किया।कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्र-वर्ग एवं छात्रा वर्ग की ब्लू व हरी टीम ने प्रतिभाग किया। छात्रवर्ग में ब्लू टीम की कप्तानी प्रशांत व हरी टीम की कप्तानी प्रियांशु ओर छात्रा वर्ग में हरी टीम की कप्तानी भारती, ब्लू टीम की कप्तानी ज्योति ने की। 45-45 मिनट तक चली कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने दमखम दिखाया। छात्र-वर्ग में कड़े मुकाबले में ब्लू टीम ने हरी टीम को मात देते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में हरी टीम को ब्लू टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र-वर्ग की टीम राहुल कुमार विजयी रही तथा छात्रा-वर्ग में खुशी ने जीत दर्ज की। मंच का संचालन ...