उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। सोमेश्वर धाम सेवा संस्थान परिवार व जय बाबा फाउंडेशन की ओर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्लाखेड़ा में हुई प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उन्नाव कबड्डी योद्धा टीम ने फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी। लीग में खेले गए मैचों के आधार पर उन्नाव योद्धा पहले और स्टेडियम टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मैच स्टेडियम और उन्नाव योद्धा टीम के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद उन्नाव योद्धा ने उन्नाव स्टेडियम को 23-20 अंकों से पराजित किया। आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कामराज, हर्षित बाजपेई, अदिति सिंह और प्रांशु सिंह रहे। इस मौके डा. अश्वनी कुमार शुक्ल, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...