काशीपुर, जनवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। सूद कॉलोनी में आयोजित 19वीं नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीमों ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने पंजाब को कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त दी। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी हरियाणा और पंजाब के बीच खेला गया। शुरुआत से ही हरियाणा के रेडर्स और जाफियों (स्टॉपर्स) ने पंजाब पर दबाव बनाए रखा। अंत में हरियाणा ने 39 अंक प्राप्त कर पंजाब को 21 अंक से हरा दिया। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने मेजबान उत्तराखंड को 34-25 और पंजाब ने चंडीगढ़ को 42-32 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उधर, महिला वर्ग में हुए खिताबी मुकाबले में हरियाणा की टीम पंजाब पर भारी पड़ी। हरियाणा की बेटियों ने मैदान पर शानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.