बागपत, मार्च 21 -- बड़ौत। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा मेरठ की विद्या यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन की शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी बड़ौत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। आगरा की टीम ने फाइनल मैच में उसे हराया। एडवोकेट विशेष तोमर ने बताया गया कि मेरठ जोन की ओर से प्रतिभाग कर रही शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी बड़ौत टीम की कैप्टन कुमारी मीनाक्षी शर्मा को बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में सम्मानित किया गया। टीम को फाइनल तक पहुंचाने में तन्नू त्यागी, कुमारी लक्ष्मी, आस्था कोरी, भूमि, मानसी, निशा त्यागी, आशु तोमर, निक्की त्यागी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...