गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ठ अतिथि विमला सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया। फाइनल में वाराणसी मंडल ने आगरा छात्रावास को हराया। प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल वाराणसी मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल ने 41-22 अंको से विजयी रहा। वही दूसरा क्वाटर फाईनल आजमगढ मण्डल बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें आजमगढ मण्डल 39-08 अंको से विजेता रही। पहला सेमीफाईनल वाराणसी मण्डल बनाम आजमगढ मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें वाराणसी मण्डल 38-11 अंको से विजयी रही वही दूसरा...