आगरा, फरवरी 13 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पटियाली इकाई ने नगर खेल कुंभ के तहत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराई। मुख्य अतिथि बीडीओ संजीव सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नगर खेल कुंभ संयोजक अम्बुज द्विवेदी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेक्निकल इंस्टीट्यूट पटियाली एवं राजा रिजोला की टीम के बीच हुई। दोनों टीमों के बीच काफी देर तक रोचक मुकाबला हुआ। इसके बाद राजा रिजोला की टीम ने दूसरी टीम को शिकस्त देकर विजय प्राप्त की। विजेता टीम को विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर अध्यक्ष चंद्रदेव दीक्षित ने प्रतीक चिन्ह देकर शुभकामनाएं दीं। विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अखिल द्विवेदी, नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित, रेफरी मोहर ...