मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। 'बाउंस ऑफ जॉय' कार्यक्रम के अंतर्गत दामोदरपुर में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में 10 टीम के बीच मुकाबले हुए। मुजफ्फरपुर कबड्डी एकेडमी की टीम विजेता रही। उपविजेता दामोदरपुर कबड्डी क्लब रहा। महिला वर्ग से दो टीम में मुजफ्फरपुर बालिका कबड्डी टीम विजेता और दामोदरपुर बालिका कबड्डी टीम उपविजेता रही। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुखिया बिट्टू कुमार ने किया। प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों को और टीम को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। आयोजन में रितेश सिंह, शालिनी रंजन, रोहित कुमार, शाहनवाज आलम, विवेक सिंह, उत्तम पाण्डेय, अविनाश गुप्ता, अंकित, अंशुमान जयसवाल ने भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...