सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित दया चंद जैन इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के भाई प्रोफेसर विकेश चौधरी,बीएसए कोमल और बीईओ सहदेव गंगवार, दयाचंद जैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवीन जैन, प्रिंसिपल दिनेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्तर) बालक वर्ग में (अलीपुरा) प्राथमिक विद्यालय के पीयूष प्रथम, अफजाल (कुतुबपुर) द्वितीय एवं राजा (बुड्ढा खेड़ा) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मिस्बाह (दुमझेडा) प्रथम, आस्था (इब्राहि...