गंगापार, फरवरी 27 -- जनपद स्तरीय पीएम श्री विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में फूलपुर के बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर ब्लॉक में हर्ष व्याप्त है। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार को पीएम श्री विद्यालयों हेतु जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बालक वर्ग की कबड्डी में फूलपुर विकासखंड के बालक प्रथम आये।इन्होंने प्रतापपुर ब्लॉक को फाइनल मैच में हराने का कार्य किया।फूलपुर की टीम में पीएम श्री विद्यालय हंसराजपुर व पीएम श्री विद्यालय ढोकरी के छात्र शामिल रहें। इस उपलब्धि पर ब्लॉक के शिक्षकों व छात्रों में हर्ष व्याप्त है। बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...