चम्पावत, दिसम्बर 27 -- चम्पावत। सिप्टी जीआईसी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ हुआ। शुभारंभ प्रधान महेश भट्ट ने किया। अंडर-14 बालक कबड्डी में राउमावि नरसिंहडांडा और बालिका में जीआईसी सिप्टी विजेता बना। प्रतियोगिता में दयारतोली, पाली, मिरतोली, गोली, बिरगुल और गूंठ गरसाड़ी स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यहां युवा कल्याण के ब्लॉक कमांडर जीवन कापड़ी,खेल प्रभारी जीवंती कोहली, सुरेश विश्वकर्मा, शंकर पांडेय, मनोज कलौनी, कविता नेगी, जितेंद्र कुमार, सामश्रवा आर्य, कैलाश भट्ट, भारती पांडेय, खिलावती गोस्वामी, कमला गोस्वामी, अंकित गड़कोटी, अमित कुमार, दिनेश नेगी, नरेंद्र सिंह ओली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...