वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसमें कबड्डी, तीरंदाजी, रस्सीकूद समेत कई प्रतियोगिताओं में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के अंडर-14 आयु वर्ग का उद्घाटन मैच केवि 39 जीटीसी और बीएलडब्ल्यू नंबर-4 के बीच खेला गया। इसमें केवि 39 जीटीसी ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। रस्साकशी में 39 जीटीसी, आयर, आजमगढ़ और मऊ के बीच मुकाबले हुए। तीरंदाजी में केवि बीएचयू के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चंद्र भूषण प्रकाश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- फुटबॉल में केन्द्रीय विद्यालय मेघातुबूरू ने केन्द्रीय व...