कबड्डी में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल चैंपियन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मधुपुर (झारखंड) में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच दिलमोहन झा ने बताया कि टीम अपने पूल के सभी मैच जीतकर पूल विनर बनी। सेमीफाइनल में मेजबान मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी को 42-11 तथा फाइनल में श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ को 33-16 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। योग्यता पाहुजा को बेस्ट रेडर का पुरस्कार मिला।टीम में साक्षी (कप्तान), योग्यता पाहुजा, सृष्टि श्री, शानवी लाल, तान्या रंजन, आदया, स्नेहिल, उज्मा, आनन्या, इशानी, प्राची एवं प्रिशा शामिल थीं। यह भी पढ़ें- बीपीएस ने सीबीएसई क्लस्टर-3 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.