जामताड़ा, जून 6 -- जामताड़ा। धनबाद जिले स्थित डॉ जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में 5 से 7 जून तक आयोजित 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में जामताड़ा जिला की सीनियर बालिका कबड्डी टीम राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद जिला कबड्डी संघ एवं झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। टीम में दिवाषी हेंब्रम, गुनगुन कुमारी, सोनी कुमारी, सुप्रिया किस्कू, ईशा ठाकुर, रीना मरांडी, पूजा हेंब्रम, सुशीला मरांडी, नीता मुर्मू, रिया कुमारी, प्रिया कुमारी एवं राजलक्ष्मी मरांडी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- वैशाली जिला रग्बी फुटबॉल टीम नवादा के लिए रवाना इस प्रतिय...