श्रावस्ती, मार्च 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका समापन मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा की देख रेख में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कबड्डी फाइनल खेलो इंडिया श्रावस्ती और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सिरसिया के बीच हुआ, जिसमें खेलो इंडिया की टीम 21-14 से विजेता घोषित हुई। वही बालिका वर्ग में एटीएस भैयापुरवा बनाम उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के मध्य हुआ, जिसमें एटीएम भैयापुरवा की टीम ने 17-5 से जीत दर्ज की। फुटबॉल ...