फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्टेडियम में गुरुवार को पहला मैच इटावा व फिरोजाबाद की टीमों के बीच हुआ, जिसमें फिरोजाबाद ने आठ अंकों से जीत दर्ज की। एटा ने उन्नाव को 26 अंकों ने पराजित किया। गौतमबुद्ध नगर ने सीतापुर, कानपुर ने फर्रुखाबाद, एटा ने सीतापुर, मऊ ने फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर ने उन्नाव, कानपुर ने फिरोजाबाद व मिर्जापुर ने सीतापुर की टीम को हराया। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, कुलदीप यादव, सुभाषचंद्र, प्रदीप यादव व विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...