प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर के मुरैनी में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अतिरिक्त आसपास के जनपदों से भी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला ऑक्सफोर्ड एकेडमी सांगीपुर और अमेठी की मां कालिका धाम की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ऑक्सफोर्ड एकेडमी की टीम ने मां कालिका धाम की टीम को हराकर मुकाबला जीत लिया। राकेश प्रताप सिंह और समाजसेवी गुरुशरण सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को पुरस्कृत किया। आयोजन लोकेश प्रताप सिंह टीटू और राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुशील सिंह, अंकित सिंह, विजय प्रकाश सोनी, अनिल गुप्ता, आकाश गुप्ता, अंश सरोज, आकाश पटवा, इस्माइल, छम्मा, हरिशंकर सरोज, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा, आर्यन यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...