सीवान, अगस्त 31 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एमएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज, हुसैनगंज के परिसर में शुक्रवार को बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम लोक शिकायत इस्तियाक अली, बीडीओ राहुल कुमार एवं क्रीड़ा सचिव सैयद जफर इमाम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। मौके पर अतिथियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में इंटर और दसवीं कक्षा की छात्राओं के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इंटर की छात्राओं ने 28 अंक हासिल कर दसवीं की टीम को 20 अंकों पर रोक दिया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं युवा इस तरह इंटर की टीम ने आठ अंकों से जीत दर्ज की। पूजा कुमारी और सृष्टि कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया...