गाजीपुर, अप्रैल 15 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन में वाराणसी जोन की 31वीं कबड्डी क्लस्टर (महिला /पुरुष) कबड्डी, खोखो, जिम्नास्टिक फेसिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आई टीमों द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने भाग लिया। भाग लेने वाली टीमों में गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही व आजमगढ़ जनपद की टीमें हैं। पहला मैच चंदौली और आजमगढ़ के मध्य हुआ। आजमगढ़ विजेता रही तथा दूसरा मैच जौनपुर एवं बलिया के मध्य हुआ, जिसमें बलिया विजेता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...