सोनभद्र, अगस्त 5 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में आयोजित डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी अंडर 14 बालिका वर्ग की विजेता डीएवी परासी एवं उपविजेता डीएवी विद्युत अनपरा की बालिकाएं रहीं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर सेवन्टिन की विजेता डीएवी ओबरा की छात्रा अर्पिता प्रजापति रही तो उपविजेता डीएवी राबर्ट्सगंज की आर्या सिंह रही। स्किपिंग अंडर फोर्टिन फ्री स्टाइल की विजेता डीएवी परासी की वैष्णवी रहीं तो उपविजेता डीएवी ओबरा की अविका एवं तीसरे स्थान पर डीएवी अनपरा की छाया रही। यह भी पढ़ें- डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का ...