चंदौली, मार्च 21 -- इलिया। क्षेत्र के बसाढ़ी पंचायत भवन परिसर में 22 मार्च को शाम 5 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को तीन हजार तथा उपविजेता टीम को दो हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के अध्यक्ष सतीश मौर्य ने बताया कि रात्रि में भी खेल सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके लिए मैदान तैयार कर लिया गया है। साथ ही वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...