कन्नौज, जुलाई 18 -- छिबरामऊ। सलेमपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साह, खेल भावना और रोमांचक मुकाबलों के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस कौशांबी, श्रावस्ती, वैशाली और अवंतिका के छात्र-छात्राओं ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने टॉस उछालकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और टीम वर्क की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आवाहन किया। यह भी...