मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में चल रही चार दिवसीय विभिन्न खेलों की बालक एवं बालिका वर्गों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के चौथे दिन कबड्डी के मुकाबले हुए। इसमें जूनियर बालक वर्ग व बालिका वर्ग की टीम विजेता घोषित हुई, जिन्हें सम्मानित किया। जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के समापन सत्र का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव रामपाल सिंह ने किया। अनुज पूर्व प्रमुख शाहपुर ब्लॉक व कुमारी अनु अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं खेलकूद देकर पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में विजेता टीम रसूलपुर एवं उपविजेता टीम काकड़ा रही। वहीं जूनियर बालक वर्ग में विजेता टीम बीजोपुरा एवं उपविजेता टीम मुजफ्फरनगर स्टेडियम रही। प्रतियोगिताओं में प्रदीप ...