कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल-आर्मी समेत आठ टीमों ने दिखाया दमखम
मेरठ, सितम्बर 9 -- मेरठ। कबड्डी को आगामी ओलंपिक में शामिल कराने की मुहिम को धार देने के लिए मंगलवार को परतापुर-महरौली मार्ग स्थित बीके कबड्डी अकादमी का मैदान खिलाड़ियों के जोश से गूंज उठा। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल-आर्मी की टीम समेत आठ टीमों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों में रोमांच भर दिया। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल कराने के अभियान को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि कबड्डी भारत की मिट्टी से जुड़ा लोकप्रिय खेल है और इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Chapra News: कबड्डी में डेरनी सुतिहार की पुरुष टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.