उरई, फरवरी 12 -- जालौन। श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलप्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। इटहिया और लौना ए की टीमों के बीच खेले गए इस निर्णायक मैच ने दर्शकों की धड़कनें अंतिम क्षण तक थामे रखीं। गोल्डन रेड में इटहिया ने लौना ए को पराजित किया। फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इटहिया की टीम ने तेज रेड और सधी हुई पकड़ से शुरुआती बढ़त बनाने का प्रयास किया, वहीं लौना ए के खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस के दम पर मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त नहीं मिल सकी। दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। इटहिया के रेडरों ने बोनस अंक लेने के साथ महत्वपूर्ण अं...