बरेली, नवम्बर 28 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें जिला स्तर पर ट्रायल के लिए एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा, जबकि बड़ी संख्या में बालिकाएं ट्रायल देने पहुंचीं। ऐसे में जिला स्तर पर केवल बालिकाओं की टीम का चयन हो सका। स्पोर्ट्स स्टेडियम के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मंडलीय ट्रायल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों से टीम बनाई जाएगी। प्रदेश स्तरीय बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता नौ से 11 दिसंबर तक अमेठी में होगी। इसके लिए जिला स्तरीय टीम का ट्रायल शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना था, लेकिन जिले से एक भी बालक नहीं पहुंचा। अब शनिवार को तीन जिलों से चयनित होकर आने वाले खिलाड़ियों से मंडल की टीम बनाई जाएगी। वहीं प्रदेश स्तरीय बालिका वर्ग की कबड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.