शामली, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल कसमपुर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह व थानाभवन के पूर्व विधायक अब्दुल वरिष्ठ राव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया था। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शामली अरविन्द चौहान व पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में फाइनल मैच ब्रह्माज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर व जय पार्वती पब्लिक स्कूल रमाला के बीच खेला गया जिसमे दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें जय पार्वती पब्लिक स्कूल रमाला क़ी टीम ने ब्रह्माज्योति पब्लिक स्कूल क़ी टीम को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कि...