बेगुसराय, मार्च 25 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। रानी मध्य विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला कबड्डी टूर्नामेंट में गोपालगंज की टीम ने कटिहार की टीम को पांच अंको से पराजित कर दिया। रोमांचक मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने 31 अंक हासिल की वहीं कटिहार की टीम 26 अंक पर सिमट गई। उद्घाटन मैच में रानी- ए की टीम ने छपरा की टीम को 30 अंकों से पराजित कर दिया। दूसरे मैच में सहरसा की टीम ने स्पोर्टिंग क्लब बीहट की टीम को 43-34 अंकों से हराया। तीसरे मैच में डुमरा की टीम ने सुपौल की टीम को 37-13 अंकों से पराजित कर दिया। चौथे मैच में मटिहानी की टीम ने बरौनी की टीम को 37-32 अंकों से पराजित किया। पांचवें मैच में दरभंगा की टीम ने स्टूडेंट क्लब बीहट की टीम को 32-16 अंकों से पराजित कर दिया। छठे मैच में पटोरी की टीम को मोसादपुर की टीम ने...