बिजनौर, फरवरी 27 -- अफजलगढ़। बाबा दीप सिंह के जन्मदिन के मौके पर अंतर राज्यीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को गांव प्रेमपुरी स्थित भूरी वाले बाबा डेरा परिसर में गुरमती सत्संग तथा कबड्डी टूर्नामेंट सहित मेले के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ किया गया। भूरी वाले डेरे के बाबा जग्गा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद खालसा क्लब अफजलगढ़ तथा नानक पुरी के के बीच पहला मैच खेला गया तथा दोनों टीमो के बीच जमकर भिड़ंत हुई| नानकपुरी (पंजाब) को 18 अंक के अंतर से पराजित करके खालसा क्लब (अफजलगढ़) ने जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक हासिल करने का प्रयास किया। दर्शकों ने रोमांचकारी मैच तथा टूर्नामेंट के पहले मैच का भरपूर लुत्फ उठाया। आयोजकों के मुताबिक टूर्नामेंट में क...