बिजनौर, फरवरी 27 -- बाबा दीप सिंह के जन्मदिन के मौके पर अंतर राज्यीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को गांव प्रेमपुरी स्थित भूरी वाले बाबा डेरा परिसर में गुरमीत सत्संग तथा कबड्डी टूर्नामेंट सहित मेले आयोजन किया गया। भूरी वाले डेरे के बाबा जग्गा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। दूसरे दिन खालसा क्लब अफजलगढ़ तथा मीरीपीरी नबाबगंज के बीच फाईनल मैच खेला गया। बेहद रोचक मुकाबले में खालसा क्लब अफजलगढ़ ने 55 तथा मीरीपीरी नवाबगंज ने 34 अंक प्राप्त हासिल किए। खालसा क्लब अफजलगढ़ ने मीरीपीरी नवाबगंज को 21 अंको से हराकर विजय हासिल की। आयोजन समिति द्वारा प्रथम विजेता अफजलगढ़ खालसा क्लब अफजलगढ़ को ट्रॉफी और एक लाख रुपए, द्वितीय विजेता टीम को ट्रॉफी और 75 हजार रुपए तथा तृतीय विजेता को ट्रॉफी और 50 हजार रुपए बतौर प्रोत...