बगहा, मार्च 7 -- बगहा नगर प्रतिनिधि शुक्रवार की देर शाम शहर के मलकौली में तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहली बार शहर में आयोजित इस कबड्डी टूर्नामेंट के पहले दिन ही खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले दिन कुल तीन पालियों में मैच खेला गया । टूर्नामेंट का पहला मैच बेतिया और देवरिया की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंतत देवरिया की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला कुशीनगर और मलकौली जूनियर टीम के बीच खेला गया। इस मैच में स्थानीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर की टीम को पराजित कर जीत हासिल की। स्थानीय टीम की जीत पर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।तीसरा मुक...