कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर। आगरा में तीन से छह अगस्त के बीच राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कानपुर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला और मंडलीय ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद की ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के आधार पर 36 ​खिलाड़ियों का चयन किया गया। संघ के सचिव रणविजय सिंह गहलौत ने बताया कि अब चयनित ​खिलाड़ियों का कैम्प 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच लगाया जाएगा। इसके बाद टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम तीन अगस्त को प्रतियोगिता के लिए आगरा के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जनपद स्तरीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल्स संपन्न मंडल स्तरीय ट्रायल में संरक्षक वीर सिंह गहलौत, डीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...