हापुड़, जुलाई 20 -- क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत सह मंत्री ललित कुमार के हापुड़ प्रवास के दौरान क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा कार्यक्रम कराये गए। जिसमें क्रीड़ा भारती के उद्देश्य और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रमों में हापुड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रांत सह मंत्री ललित कुमार ने क्रीड़ा केंद्रों पर भारतीय पारंपरिक खेलों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग हैं, जिन्हें बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विशेष फिटनेस कार्यक्रम खेल केवल प्रतियोगि...