कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जामताड़ा में आयोजित 20वीं सिनियर कबड्उी चैपियनशिप में कोडरमा के खिलाडियों का दबदबा रहा। जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में कोडरमा का परचम लहराया है। कोडरमा के बालक वर्ग की टीम पाकुड़ को फाईनल मैच में 12 अंको बड़े अंतर से हराकर स्टेट चैपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया है जबकि बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन करते हुए रोमांचक फाईनल मुकाबले में गढ़वा से महज एक अंक से पराजित होकर उप विजेता का स्टेट खिताब जीतने में सफल रही। सोमवार को खिलाड़ियों के कोडरमा पहुंचने पर कोडरमा जिला कबड्डी एशोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा उर्फ बंटी सचिव धर्मेन्द्र सिंह सह सचिव विजय कुमार साव उपाध्यक्ष, तौफिक हुसैन, जय पाण्डेय समेत अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। य...