गिरडीह, सितम्बर 24 -- गिरिडीह। जामताड़ा में दो से चार अक्टूबर तक आयोजित होनेवाली 20वीं राज्यस्तरीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप में गिरिडीह जिले की टीम की सहभागिता के लिए 25 सितंबर को ट्रायल होगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि ट्रायल गिरिडीह के ब्यूटी फील्ड में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। बालिका वर्ग में 75 किग्रा और बालक वर्ग में 85 किग्रा भार वर्ग के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया अनिता सिंह, चंद्रदेव सिंह और सौरव कुमार की देखरेख में होगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जामताड़ा भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...