गुड़गांव, सितम्बर 24 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। कबड्डी चैंपियंस लीग के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 27 सितंबर को रोहतक स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से उभरते हुए कबड्डी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और लीग के आगामी सीजन में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ट्रायल पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे। ताकि इच्छुक खिलाड़ियों को बिना किसी पंजीकरण शुल्क के अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी केसीएल की प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे, जहां फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपनी टीमों का चयन करेंगी। कबड्डी चैंपियंस लीग उभरती हुई कबड्डी प्रतिभाओं को एक प्रतिस्पर्धात्मक...