मेरठ, जून 1 -- चिरौड़ी गांव निवासी नेशनल कबड्डी खिलाड़ी 17 वर्षीय अनुष्का की हत्या के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई। अंतिम संस्कार से पूर्व मृतका के अनुष्का के पिता नेमपाल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल, सीओ सुचिता सिंह से वार्ता कर न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए परिवार की मदद के लिए छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सरधना को सौंपा। यह ...