नोएडा, जून 5 -- रबूपुरा, संवाददाता। निलौनी गांव के रहने वाले कबड्डी के उभरते खिलाड़ी ने गुरुवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक गृह क्लेश की वजह से तनाव में था। जानकारी अनुसार निलौनी शाहपुर निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पवन कबड्डी का उभरता हुआ खिलाड़ी था। यूपी स्टेट लीग के लिए भी उसका चयन हो चुका था। वह गुरुवार रात को 11 बजे तक अपने दोस्तों के साथ था। परिजनों को सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।सुनील कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...