बक्सर, मार्च 27 -- युवा के लिए --- सुविधाएं एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को 02 वर्ष आयु सीमा में छूट बक्सर, हमारे संवाददाता। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिए कबड्डी ट्रायल हो रहा है। यह ट्रालय 4 अप्रैल को होगा। इस ट्रायल में 12 से 14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी सुबह 8 बजे से संध्या 4:30 बजे तक सीपीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव में होगा। साथ ही सदर प्रखंड के चुरामनपुर हॉकी ग्राउंड में (बालक/बालिका) 13 अप्रैल को होगा। चयनित योजना अंतर्गत कई सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसमें निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के स्तर से उच्च स्तरीय कोचिंग, खेल सामग्री एवं किट, पौष्टिक आहार, शैक्षणिक सुविधा, प्...