मेरठ, अक्टूबर 3 -- कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में चल रही तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांच देखने को मिला। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में देशभर से पहुंचीं खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में अंतिम क्षण तक रोमांच बना रहा और तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूपी ने केरलम को 40-15 से, महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 47-27 से, कर्नाटक ने उत्तर-पश्चिम को 52-2 से और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने बिहार-झारखंड को 47-27 से हराया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 40-38 के बेहद करीबी अंतर से शिकस्त दी।

अंडर-17 वर्ग के मुकाबले अंडर-17 वर्ग में उत्तराखंड ने उत्तर प्र...