कबड्डी किट खरीदने के लिए निजी वेतन से आर्थिक मदद
गिरडीह, जून 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों को खेल किट की आवश्यकता थी। इन खिलाड़ियों का चयन 5 से 7 जून तक धनबाद में आयोजित 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुई है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी के लिए खिलाड़ियों ने डुमरी विधायक जयराम महतो से सहयोग की मांग की थी। मंगलवार को विधायक महतो ने जामतारा पंचायत के करिहारी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में खिलाड़ियों को कबड्डी किट खरीदने के लिए अपने निजी वेतन से आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए धनबाद टीम को शुभकामनाएं विधायक महतो ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.