कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्टेट बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम के चयन ट्रायल होंगे। 10 सितंबर को सीनियर महिला कबड्डी व 14 सितंबर को महिला व पुरुष बैडमिंटन के ट्रायल में खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपने चयन का दावा पेश करेंगे। ग्रीनपार्क के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 15 से 17 सितंबर के बीच सहारनपुर में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। वहीं, 22 से 24 सितंबर के बीच वाराणसी में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...