बदायूं, जून 6 -- पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय तृतीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। आठ जिलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दो खिताब जीतकर बदायूं ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि पीलीभीत दूसरे और मुरादाबाद तीसरे स्थान पर रहा। पुलिस डीआईजी अजय कुमार साहनी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में तीन से पांच जून तक आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और फेंसिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। खो-खो पुरुष वर्ग के फाइनल में बदायूं ने पीलीभीत को 27-18 अंकों से हराकर पहला स्थान हासिल किया। खो-खो महिला वर्ग में भी बदायूं ने मुरादाबाद को 13-5 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी महिला वर्ग के फाइनल में बदायूं ने मुरादाबाद को कड़े मुका...