प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- - प्रतापगढ़, संवाददाता। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लीग मुकाबलों में बुधवार को खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में देशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस के दम पर रोमांच पैदा किया। मैदान पर हर अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जिसमें वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के मैचों में जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन चैंपियनशिप : दूसरे दिन हुए 109 मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमअंडर-19 वर्ग के मुकाबले अंडर-19 वर्ग के पहले मुकाबले में संस्कार ग्लोबल एकेडमी राजगढ़, मध्य प्रदेश ने एसडीएसआर मूंदड़ा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल सूरत, गुजरात को 36-15 से हराया। एनजीडी पब्लि...