सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम के कबड्डी प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय अभ्यास बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मैच का शुभारंभ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रामबाबू कुमार जो वर्तमान में गया जिला में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह, जिला कबड्डी संघ की कोच डॉ जुही कुमारी, एकलव्य कबड्डी संस्थान के कोच मेनका कुमारी ने संयुक्त रूप से धूप अगरबत्ती दिखा व नारियल फोड़ एक दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीम -सीतामढ़ी ब्लू, ग्रीन और येलो तथा दरभंगा येलो और ऑरेंज ने अपनी शिरकत की। जिसका शुभारंभ सीतामढ़ी ब्लू और दरभंगा येलो की बीच हुआ। इसमें सीतामढ़ी ब...