समस्तीपुर, मार्च 14 -- हसनपुर । हसनपुर के मालदह मैदान में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इसमें कबड्डी ,वॉलीबॉल ,शॉट पुट,लंबी कूद व दौड़ का आयोजन कराया गया। सभी खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी बालिका वर्ग में सिहमा की टीम विजेता रही। जबकि मौजी की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में मालदह विजेता मौजी उपविजेता, वॉलीबॉल बालक वर्ग में मौजी की टीम विजेता एवं मालदह टीम उप विजेता रही। लंबी कूद बालिका वर्ग में स्वाति ने प्रथम स्थान सोनाक्षी । द्वितीय एवं कीमती तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में पिंटू कुमार प्रथम,विकास द्वितीय, मनीष तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में स्वामी प्रथम अंजू द्वितीय कीमती तृतीय स्थान एवं बालक वर्ग में सत्यम प्रथम मोहम्मद सोहराज द्वितीय प्रशांत...